आजमगढ़। कोतवाली थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को हिरासत में लिया। स्थानीय थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पाण्डेय ने वांछित आरोपी अरसलान उर्फ संजू पुत्र इश्तेयाक अहमद निवासी कुन्दीगढ़ थाना कोतवाली उम्र 22 को समय लगभग 10 बजे अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का सम्बन्धित धाराओ में चालान कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। बता दें कि स्थानीय थाने पर पीड़ित ने तहरीर दी कि 2 मार्च के सायं सात बजे आरोपी अरसलान उर्फ संजू द्वारा पीड़ित की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था, 3 मार्च को सुबह लगभग तीन बजे विपक्षी अरसलान पीड़ित की पुत्री को मुहल्ले के बाहर छोड़कर चला गया पीड़िता ने बताया कि अरसलान ने शादी के लिए लेकर गया था तथा रौजा मजार बाग लखराव पुल के पास दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
0 टिप्पणियाँ