शामली जनपद में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न!
2027 में बनेगी बहुजन समाज पार्टी की सरकार!
कार्यकर्ता पार्टी की रीड होते हैं, हम सभी को कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सम्मान देना चाहिए!
शामली। शुक्रवार को जिला शामली में सिटी ग्रीन एल-2 में बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि मान्यवर मुनकाद अली पश्चिमी प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद ने भाग लिया और पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए मुकाद अली ने कहा कि सभी लोग पूरी सक्रियता के साथ पार्टी को मजबूत करने में लग जाइए, क्योंकि पार्टी को मजबूत करने में सबसे ज्यादा योगदान कार्यकर्ताओं का ही होता है, कार्यकर्ता पार्टी की रीड होते हैं, हम सभी को कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सम्मान देना चाहिए, और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए पार्टी के कार्यक्रम को संचालित करना चाहिए। 2027 में बहुजन समाज पार्टी की अवश्य ही सरकार बनेगी, प्रदेश से गुंडाराज खत्म होगा और कानून का राज आएगा।
बैठक में बसपा के सभी कार्यकर्ताओं में अत्यंत उत्साह एवं जोश देखने को मिला। संगठन की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर कई नए साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और बहुजन आंदोलन को सशक्त करने का संकल्प लिया। इस बैठक में शामली की पूरी यूनिट उपस्थित रही। इस मौके पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव ने कहा कि पार्टी निरंतर जनसंपर्क और संगठन विस्तार के माध्यम से अपने मिशन में आगे बढ़ रही है। यह आयोजन बसपा की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन का प्रमाण है। बहुजन समाज पार्टी – “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”
0 टिप्पणियाँ