Breking News: जूडो की नेशनल खिलाड़ी के साथ कोच ने किया छेड़छाड़, ऑडियो हुआ वायरल।

12 मार्च की सुबह कोच उसे इस्लाम नगर स्थित अपने फार्महाउस पर प्रैक्टिस के बहाने ले गया था आरोपी।

3 मिनट के आगे क्लिप में आरोपी स्वीकार रहा है अपनी गलती।
 पीड़िता के विरोध करने पर कैरियर खराब करने की दे रहा था धमकी।
उत्तराखंड। राजधानी देहरादून की रहने वाली जूडो की नेशनल खिलाड़ी ने अपने 70 वर्षीय कोच के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि कोच ने प्रेक्टिस के बहाने अपने फार्म हाउस  पर ले गया और वहां पर खिलाड़ी के साथ छेड़खानी किया, और अब खिड़की पर दबाव बना रहा है। छेड़खानी के आरोपी  सतीश शर्मा का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह खिलाड़ी पर दोबारा प्रेक्टिस करने का का दबाव बना रहा है। ऑडियो क्लिप में कह रहा है कि दोबारा प्रेक्टिस करने आ जाओ मैं तुमको टच नहीं करूंगा वहीं दूसरी तरफ पीड़िता आत्महत्या करने की बात कर रही है, तीन मिनट के इस ऑडिओ में आरोपी अपनी गलती को स्वीकार रहा है।

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले सतीश शर्मा के खिलाफ पीड़ित खिलाड़ी ने भोजपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह सतीश शर्मा से जूडो सीख रही थी। 12 मार्च की सुबह कोच उसे इस्लाम नगर स्थित अपने फार्महाउस पर ले गया। 
वहां प्रैक्टिस कराने के बाद कोच ने कमरे में ले जाकर खिलाड़ी से छेड़खानी की। खिलाड़ी ने विरोध किया तो आरोपी ने कॅरिअर खराब करने की धमकी दी थी। घटना के बाद पीड़िता अपने घर चली गई थी।  मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ