Azamgarh: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार


जिवली तिराहे के पास से समय लगभग 5 बजे पुलिस को मिली कामयाबी।
आजमगढ़। बरदह थाने के थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त  जयप्रकाश पाण्डेय पुत्र विभूति उर्फ भभूति पाण्डेय निवासी ग्राम जिवली थाना बरदह उम्र करीब 48 वर्ष को जिवली तिराहे के पास से समय लगभग 5 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर न्यायालय किया गया। ज्ञात हो कि स्थानीय थाने पर पीड़िता ने लिखित तहरीर दी थी कि विपक्षी जयप्रकाश पुत्र भभूति पाण्डेय ग्राम जिवली थाना बरदह द्वारा पीड़िता की पुत्री के साथ डरा धमका कर शारीरिक सम्बन्ध बनाता है तथा पूछने गयी पड़ोस की लड़की को ईट से मार दिया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ