इटली में आयोजित FISM World Championship of Magic 2025 में भारत को मिली अभूतपूर्व पहचान
नई दिल्ली। भारत की मशहूर मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह ने इटली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक (FISM Italy 2025) में 'बेस्ट मैजिक क्रिएटर' का खिताब जीतकर देश को गर्वित कर दिया है। यह पुरस्कार न केवल उनके जादूई कौशल का वैश्विक सम्मान है, बल्कि भारत को विश्व मैजिक मानचित्र पर स्थापित करने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी है।
जादू की नई परिभाषा रचने वाली कलाकार!
कई वर्षों से जादू और मेंटलिज़्म की दुनिया में सक्रिय सुहानी शाह ने अपनी प्रस्तुतियों में न केवल मनोरंजन, बल्कि मनोवैज्ञानिक कौशल, संवाद और संवेदनशीलता को भी शामिल किया है। उनके शो दर्शकों की सोच, अनुभव और भावनाओं को इस तरह छूते हैं कि कला और चेतना एकाकार हो जाते हैं।
FISM: विश्व मैजिक का ओलंपिक!
FISM (Fédération Internationale des Sociétés Magiques) हर तीन वर्षों में आयोजित होने वाला विश्व स्तरीय आयोजन है जिसमें 50 से अधिक देशों के शीर्ष मैजिशियन भाग लेते हैं। सुहानी की जीत इस प्रतियोगिता में भारत की पहली बड़ी रचनात्मक जीत मानी जा रही है।
महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनी सुहानी!
एक महिला कलाकार के रूप में सुहानी की यह उपलब्धि उन सभी युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है जो मंच, कला या प्रदर्शन के क्षेत्र में नया इतिहास रचना चाहती हैं।
0 टिप्पणियाँ