BREKING NEWS : स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, संवैधानिक प्रक्रिया शुरू!


74 वर्षीय धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति पद संभाला था। उनका कार्यकाल 2027 तक निर्धारित था।
 नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की बात कही। धनखड़ ने संविधान के अनुच्छेद 67(ए) का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र सौंपा।
74 वर्षीय धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति पद संभाला था। उनका कार्यकाल 2027 तक निर्धारित था, लेकिन उन्होंने दो वर्ष पूर्व ही पद छोड़ने का निर्णय लिया।
"भारत के इस परिवर्तनकारी युग में सेवा करना मेरे लिए सच्चा सम्मान रहा है। मैं देश की आर्थिक प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों में अपनी भूमिका को लेकर गर्व महसूस करता हूं।"संवैधानिक प्रक्रिया क्या कहती है? उपराष्ट्रपति पद रिक्त होने पर 60 दिनों के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है।  
तब तक राज्यसभा के उपसभापति कार्यवाहक सभापति की भूमिका निभाएंगे। धनखड़ का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। यह घटनाक्रम राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर सकता है, खासकर जब अगले उपराष्ट्रपति के लिए संभावित नामों पर चर्चा तेज़ हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ