जवाहर नगर में फिर भड़की दुश्मनी — छत से बरसीं ईंटें, सोनू की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार!
संवाददाता- योगेश कुमार
मेरठ। जवाहर नगर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश फिर भड़क उठी। पहले झगड़े के बाद दोनों पक्षों से एक-एक युवक का चालान किया गया था। इसके बाद जब अजय जमानत लेकर लौटा, तो विवाद और बढ़ गया। शनिवार शाम कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में हुए नए संघर्ष में सिर में ईंट लगने से अजय के चाचा सोनू (50) की मौत हो गई। वहीं अजय भी गंभीर रूप से घायल हुआजानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े छह बजे अजय अपने चाचा सोनू के साथ जा रहा था, तभी संगीता, उसकी बहन अंजलि और जीजा सनी ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी छत पर चढ़कर पथराव करने लगे। ईंट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर परिजन और लोग मौके पर पहुंच गए। घायलावस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोनू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने इस वारदात में संगीता, अंजलि और सनी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि विवाद के पहले भी दोनों पक्षों से एक-एक युवक का चालान शांति भंग के तहत किया गया था। अजय की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ