तहसील निजामाबाद को IGRS के निस्तारण में लगातार दूसरी बार प्रदेश में मिला प्रथम स्थान!

रिपोर्ट अबुल कैश 
आजमगढ़। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी निजामाबाद सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि तहसील निजामाबाद को आई०जी०आर०एस० में लगातार जून व जुलाई 2025 माह में दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शासन की शीर्ष प्राथमिकता के अनुसार आई०जी०आर०एस० सन्दर्भों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, आनलाइन संदर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ व शासन परिषद संदर्भों का निस्तारण ससमय किया जा रहा है। जून व जुलाई 2025 में एक भी संदर्भ डिफाल्टर नहीं है। उन्होने बताया कि आई०जी०आर०एस० सन्दर्भों की गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु स्थल निरीक्षण व फीडबैक की कार्यवाही तहसील स्तर से की जा रही है। तहसील को संदर्भ निस्तारण में जून व जुलाई 2025 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ