बड़ी खबर : काबुल से दिल्ली तक विमान के पहिए में छिपा 13 साल का लड़का, जिंदा पहुंचा तो सब रह गए हैरान!

गलत फ्लाइट में छिपकर भारत पहुंचा नाबालिग, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप! 
हवा में -50°C तापमान, फिर भी बच गया बच्चा—विशेषज्ञ बोले: 'सस्पेंडेड एनिमेशन' जैसी स्थिति!
दिल्ली। एयरपोर्ट पर सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब अफगानिस्तान से आई एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के पहिए के पास एक 13 वर्षीय लड़का जीवित पाया गया। यह फ्लाइट काबुल से दिल्ली आ रही थी और एयरबस A340 विमान पर सवार थी। बताया जा रहा है कि लड़का यात्रियों के पीछे-पीछे सुरक्षा जांच से बचते हुए विमान के व्हील वेल में छिप गया। उसका इरादा ईरान जाने का था, लेकिन गलती से वह दिल्ली की उड़ान में चढ़ गया। कुर्ता-पायजामा पहने यह बच्चा जब दिल्ली के टर्मिनल 3 पर विमान लैंड हुआ, तब टैक्सीवे पर टहलता देखा गया। ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत अलर्ट किया और CISF ने उसे हिरासत में लेकर एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया।
डॉक्टरों की जांच में यह सामने आया कि लड़का न तो ऑक्सीजन की कमी से प्रभावित हुआ और न ही हाइपोथर्मिया का शिकार हुआ, जो आमतौर पर इतनी ऊंचाई पर होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वह विमान के पहिए के पास किसी बंद और दबावयुक्त हिस्से में छिपा रहा, जिससे उसकी जान बच गई। भारत में इस तरह का यह दूसरा मामला है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और मानव साहस दोनों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ