एक स्नान ने छीन ली ज़िंदगी, अब सवाल है सुरक्षा का!
सरयू की लहरों में समाया अभिमन्यु, घाटों पर अब जिम्मेदारी की मांग!
अयोध्या। थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के ग्राम रामपुर हलवारा निवासी अभिमन्यु निषाद (24) पुत्र शिव प्रसाद निषाद का शव रविवार को सरयू नदी से बरामद किया गया। अभिमन्यु 12 सितंबर की शाम मुर्दहा घाट, सरायराशी पर एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया था और डूब गया।
परिजनों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से दो दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 14 सितंबर को युवक का शव नदी से निकाला गया। शव मिलने की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अभिमन्यु की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा उपायों की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0 टिप्पणियाँ