Azamgarh :राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अभिमन्यु यादव का प्रयास संगठन ने किया अभिनंदन!

शिक्षा के रणक्षेत्र में नजीर बने अभिमन्यु यादव, सरायमीर में रचा नया इतिहास!
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के संकल्प को सराहा, बलिया-आजमगढ़ के गौरव बने शिक्षक!
संवाददाता -अबुल कैश/राकेश गौतम 
आजमगढ़। सोमवार जनपद में प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित सहायक अध्यापक अभिमन्यु यादव का भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्हें शिक्षा के रणक्षेत्र का अभिमन्यु बताते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बलिया निवासी अभिमन्यु यादव वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय सरायमीर में कार्यरत हैं और उन्होंने नो एडमिशन अभियान व शिक्षा स्तर सुधार कर परिषद् विद्यालय को कान्वेंट स्कूलों की बराबरी पर ला खड़ा किया है। संगठन अध्यक्ष रणजीत सिंह ने उन्हें समाज व शिक्षा विभाग के लिए अनुकरणीय बताया, वहीं मंडल अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह ने उन्हें आजमगढ़-बलिया का गौरव कहा। शिक्षक अभिमन्यु यादव ने सरायमीर की जनता के विश्वास को अपनी प्रेरणा बताते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में इंजी. सुनील यादव, डीएन सिंह, आलोक सिंह, शिवप्रसाद पाठक, धर्मेन्द्र सैनी, विजय सिंह, अमित यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ