ऐतिहासिक रैली के लिए कार्यकर्ताओं की तैयारी तेज, सहारनपुर स्टेशन पर 60x60 स्थान की मांग प्रशासन से की गई!
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी की आगामी महारैली को लेकर सहारनपुर जनपद से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता 7 व 8 अक्टूबर 2025 को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। यह रैली उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जिसमें वे स्वयं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। रैली को सफल बनाने हेतु सहारनपुर से आने वाले कार्यकर्ताओं के बैठने व अस्थायी विश्राम के लिए रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर 60 x 60 फीट के स्थान की आवश्यकता है।
इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी के सहारनपुर जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह द्वारा संबंधित प्रशासन से निवेदन किया गया है कि 7 व 8 अक्टूबर को उक्त स्थान को सुरक्षित किया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और रैली की तैयारी व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। जगपाल सिंह ने कहा कि यह रैली बहुजन समाज के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सहारनपुर से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन सहयोग करेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद प्रदान करेगा।
0 टिप्पणियाँ