फरिहा बाजार में प्रतिबंधित संगठन का झंडा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश।

पुलिस ने तत्काल हटाया झंडा, जांच में जुटी।
संवाददाता -अबुल कैश 
आजमगढ़। जिले के निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में रविवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा कुछ विद्युत खंभों पर प्रतिबंधित संगठन SDPI का झंडा लगाया गया। सुबह इसकी जानकारी मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए झंडे को हटा दिया।पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में रविवार देर रात अराजक तत्वों ने विद्युत खंभों पर प्रतिबंधित संगठन SDPI का झंडा लगा दिया। मामले की सूचना सोमवार सुबह फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह को मिली। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर झंडा हटा दिया और जांच शुरू कर दी।फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोई अराजक तत्व रात में यह झंडा लगाकर गया था, मामले की जांच की जा रही है। जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
. खबर बनाओ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ