रेलवे ब्रिज के पास चला जागरूकता अभियान, यातायात नियमों की दी गई जानकारी!
मैहर, मध्यप्रदेश।सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मैहर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। सोमवार को मैहर रेलवे ब्रिज के पास पुलिस प्रशासन ने आर.सी.सी.पी.एल. सीमेंट प्लांट के सहयोग से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अभियान की अगुवाई सीएसपी महेंद्र सिंह ने की। उन्होंने न केवल नियमों की जानकारी दी, बल्कि जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने लोगों से अपील की कि जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी नृपेंद्र सिंह सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही आर.सी.सी.पी.एल. सीमेंट प्लांट के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। नरसिंह उर्मलिया, शशि कांत प्यासी, सत्यनारायण मीणा, दीपक सिंह, नवनीत कुमार और मनिंदर सरना जैसे अधिकारी इस अभियान में शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ