प्रदेश सरकार ने शेष 10 मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश किया जारी!
आज़मगढ़ मंडल के लिए प्रो. रमेश कुमार सिंह बने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों ने जताया आभार!
संवाददाता:राकेश गौतम
आज़मगढ़। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष ले. डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि संगठन के लगातार प्रयासों के बाद प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
डॉ. दीनानाथ सिंह और डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित के नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री प्रो. दिनेश शर्मा से हुई कई दौर की वार्ताओं तथा वर्तमान कार्यकाल में उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय से चर्चा के उपरांत शासन ने सभी शेष मंडलों में क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना के लिए शासनादेश जारी किया था।
बुधवार को सरकार ने इन सभी 10 मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है। अब प्रदेश के सभी मंडलों के महाविद्यालयों और शिक्षकों के कार्यों के निस्तारण में सुविधा होगी।
आज़मगढ़ मंडल में राजकीय महाविद्यालय चंदौली के प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ सिंह, पूर्व संयुक्त महामंत्री डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. राघवेन्द्र कुमार पांडेय, प्रो. नलिन कुमार मिश्र, प्रो. बीरेन्द्र निर्मल, प्रो. अंजू सिंह, प्रो. वंदना पांडेय, प्रो. ओमप्रकाश चौधरी, डॉ. श्याम बाबू वर्मा, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. रामजी वर्मा (आज़मगढ़) और प्रो. अशोक कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षाविदों ने प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ