आजमगढ़ : राम प्यारे यादव बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव, समर्थकों में खुशी की लहर!

प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद की अनुमति से जारी की सूची!

नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने मिठाई बांटी, यादव ने कहा—निष्ठा व ईमानदारी से करूंगा कार्य!
संवाददाता-राकेश गौतम 
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद की अनुमति से प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस सूची में धर्मनपुर, आजमगढ़ निवासी राम प्यारे यादव को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री यादव पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ में जिला महासचिव पद पर कार्यरत रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जनता से जुड़ाव को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश सचिव बनाए जाने की खबर जैसे ही उनके समर्थकों तक पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और जमकर खुशी का इजहार किया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री यादव ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मैं संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ