सुबह की देश–राज्य की बड़ी खबरें दिनांक : 14 नवम्बर, शुक्रवार

देश और दुनिया के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और खेल जगत से जुड़ी आज सुबह की सबसे बड़ी और अहम खबरें आपके लिए—

बिहार में आज फैसला—कौन बनेगा CM?
बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आने वाला है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। 243 सीटों के नतीजे तय करेंगे कि जनता नीतीश कुमार पर भरोसा जताती है या तेजस्वी यादव को मौका देती है।
1. पीएम मोदी ने टीबी मामलों में भारी कमी की सराहना की-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में टीबी के मामलों में आई लगातार गिरावट की सराहना की। 2015 के बाद से टीबी में तेजी से कमी आई है और यह कमी वैश्विक दर से दोगुनी बताई जा रही है। पीएम ने इसका श्रेय देश में उपचार कवरेज बढ़ने को दिया।
2. WHO की रिपोर्ट—भारत में टीबी के नए मामलों में 21% की कमी-
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल सामने आने वाले नए टीबी मामलों में 21% कमी दर्ज की गई है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य क्षेत्र में देश के बढ़ते प्रयासों को दर्शाती है।
3. दिल्ली धमाका—अमित शाह की सख्त चेतावनी-
दिल्ली में हुए कार धमाके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस घटना के दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि दुनिया देखेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति देश में ऐसी वारदात की हिम्मत न कर सके।
4. बिहार चुनाव—किसके हाथ में सत्ता?
एनडीए की जीत पर 2047 तक विकसित बिहार का खाका सामने आएगा, जबकि महागठबंधन की जीत पर बड़ी लकीर खींचने की चुनौती होगी। दोनों गठबंधनों की किस्मत आज जनता के जनादेश से तय होगी।
5. देशभर की 9 सीटों पर उपचुनाव के भी नतीजे आज-
बिहार की 243 सीटों के साथ ही जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा की 9 सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम भी आज घोषित किए जाएंगे।
6. बिहार—अनंत सिंह के घर 2 लाख रसगुल्ले तैयार-
मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह के घर चुनाव रिजल्ट से पहले ही जश्न के इंतजाम शुरू। बताया जा रहा है कि करीब 2 लाख रसगुल्ले तैयार करवाए गए हैं।
7. ‘नेपाल जैसा नजारा दिखेगा’—RJD MLC पर केस दर्ज-
मतगणना से पहले विवादित बयान पर RJD नेता के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा था कि बिहार में नेपाल जैसा नजारा दिखेगा, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
8. दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा टाइट, यात्रियों के लिए एडवाइजरी-
लाल किले ब्लास्ट और कार धमाके के बाद दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस ने रेलवे, मेट्रो और एयरपोर्ट यात्रियों से समय से पहले पहुंचने की अपील की है, क्योंकि सुरक्षा जांच अब और कड़ी कर दी गई है।
9. अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द-
दिल्ली कार धमाके के बाद जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी गई है।
10. भाजपा को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष-
शीत सत्र से पहले भाजपा नया अध्यक्ष चुन सकती है। अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम जारी होने की संभावना है।
11. पुणे में भीषण हादसा—25 गाड़ियां भिड़ीं, 9 की मौत-
पुणे में एक बड़े सड़क हादसे में 25 वाहन आपस में टकरा गए। कंटेनर और कार में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ।
12. G-20 में सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था रहेगा भारत-
मूडीज ने अनुमान लगाया है कि भारत 2027 तक 6.5% की ग्रोथ के साथ G-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
13. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड-
हिमाचल और कश्मीर में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। राजस्थान और बंगाल में भी पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
14. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका—पहला टेस्ट आज से-
कोलकाता में भारत छह साल बाद टेस्ट खेलने उतरेगा। शुभमन गिल इस साल हजार टेस्ट रन पूरे करने के करीब हैं।
15. अमेरिका में 43 दिन बाद खत्म हुआ सरकारी शटडाउन-
लगभग 14 लाख कर्मचारियों को आज से सैलरी मिलनी शुरू होगी। हालांकि ट्रम्प और विपक्ष के बीच हेल्थ सब्सिडी पर अभी भी सहमति नहीं बन पाई है।

अधिक अपडेट्स और ताज़ा खबरों के लिए हमारे पोर्टल www.janchetnaexpress.com को शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ