सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र, प्रचार वाहन से पम्पलेट वितरण!
संवाददाता – राकेश गौतम
आजमगढ़। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बेलईसा स्थित चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एएसपी चिराग़ जैन ने संविधान को देश का सर्वोच्च दस्तावेज बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ डिफेंस काउंसिल आशीष कुमार राय और विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने भी संविधान की भूमिका और मूल्यों पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी 20 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही धोबिया लोकनृत्य दल ने लोकनृत्य के माध्यम से संवैधानिक संदेश दिया।
जन-जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अज़ीज़ ने नरौली तिराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 टिप्पणियाँ