मुजफ्फरनगर : महिला का उत्पीड़न: ब्लैकमेल कर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास!

विवाहित महिला को उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
 ब्यूरो प्रमुख- योगेश कुमार 
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने एक विवाहित महिला को उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था।यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2025 में महिला अपने परिवार में एक शादी समारोह के कार्यक्रम के लिए पीनना स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर फैशियल कराने आई थी।यहीं पर उसकी मुलाकात आरोपी अरविंद (निवासी पीनना) से हुई, जो ब्यूटी पार्लर संचालिका का भाई है। आरोप है कि आरोपी अरविंद ने धोखे से महिला के कुछ अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद उसने महिला को फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
दुष्कर्म और आत्महत्या का प्रयास-
महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी अरविंद लगातार अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करता रहा और इस ब्लैकमेलिंग के दम पर जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा।
आरोपी के लगातार उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने अंततः जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा! पीड़िता की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज की।
थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है और जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ