6 साल की मासूम से दुष्कर्म पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष यादव का CM पर बड़ा आरोप!
“अपराधी खुलेआम घूम रहे, सरकार नाकाम — कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन!
रायसेन/मध्यप्रदेश : कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने रायसेन जिले में 6 साल की मासूम के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक बच्ची पर जघन्य अपराध नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की बहनों-बेटियों की सुरक्षा पर सवाल है, क्योंकि तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है जो मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रशासनिक नाकामी और प्रदेश में फैले जंगलराज को उजागर करता है। यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून का भय समाप्त हो चुका है, न्याय विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास होने के बावजूद सुरक्षा और न्याय दोनों दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार अपराधियों पर कार्रवाई में उदासीन बनी रही और बेटियों पर खतरा बढ़ता रहा तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन छेड़ेगी।
0 टिप्पणियाँ