भाजपा जिला कार्यालय पर अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी, पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन!!
सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई जयंती, अटल जी के विचारों को बताया प्रेरणास्रोत!
संवाददाता -धीरज वर्मा चौक आजमगढ़
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नरेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष और तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें अटल जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला, जिसे वह अपने जीवन का सौभाग्य मानते हैं। अटल जी जैसा व्यापक सोच और दूरदृष्टि वाला नेता आज दुर्लभ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है, क्योंकि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए समर्पित किया। अटल जी का जीवन और विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, माला द्विवेदी, डॉ. श्याम नारायण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, पवन सिंह मुन्ना, राजीव शुक्ला, नन्हकू राम सरोज, पूनम सिंह, विभा बरनवाल, अवनीश मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, शोभित श्रीवास्तव, नीरज सिंह, मुंशी निषाद, रमेश सैनी, योगेंद्र यादव, अजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ