घर-घर एनसीआर फॉर्म भराने में बीएलओ को सहयोग! विवाह स्थलों के आसपास विशेष साफ-सफाई और चुना छिड़काव!
आजमगढ़ : जनपद में संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी सहित सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाने, कचरा हटाने और चयनित स्थानों पर चुना छिड़काव करने के साथ-साथ बीएलओ के साथ घर-घर जाकर एनसीआर फॉर्म भरवाने और ऑनलाइन अपडेट कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज सहायक विकास अधिकारी पंचायत के आदेश पर चकगोरया राजस्व ग्राम में शादी–विवाह वाले स्थलों के आसपास विशेष सफाई की गई, ताकि मौसमी रोगों के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण पाया जा सके। इस अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा सहित ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन किया।
0 टिप्पणियाँ