आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री को घेरते हुए करीब 3 मिनट का वीडियो जारी किया!
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन लोगों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है जो उनके कथित तौर पर अपमानजनक तरीके से आलोचना करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें एक महिला मुख्यमंत्री का लगातार काम करना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है, इसी वजह से छोटी-छोटी बातों को लेकर उन्हें निशाना बनाया जाता है।
सीएम रेखा गुप्ता ने हाल ही में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) को भूलवश AIQ कह देने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि शब्दों के गलत उच्चारण या अनजाने में हुई गलती पर उन्हें बेबुनियाद आरोपों और घटिया टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण राजनीति करार दिया। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री को घेरते हुए करीब 3 मिनट का वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके बयान को लेकर तंज कसा गया है। वीडियो सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और मामला राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है।
0 टिप्पणियाँ