विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में कल तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
नई दिल्ली : मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में कल तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने का अनुमान है। तेज ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर सुबह और देर रात के समय ठंड का असर अधिक रहेगा।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़े, अलाव व हीटर आदि का सुरक्षित उपयोग करें। साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
0 टिप्पणियाँ