मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव का खास संदेश, सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा!

2027 विधानसभा और पंचायत चुनाव से पहले अखिलेश यादव के इस संदेश को बड़ा सियासी संकेत माना जा रहा है।
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर एक ओर जहां बसपा पूरे प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन में जुटी नजर आई, वहीं दूसरी ओर उन्हें बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई। सुबह-सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
खास बात यह रही कि अखिलेश यादव ने मायावती के लिए एक लंबा और भावनात्मक संदेश साझा किया, जिसके शब्दों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सियासी विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश का यह संदेश सिर्फ औपचारिक बधाई नहीं, बल्कि इसके पीछे बड़ा राजनीतिक संकेत छिपा है।
बताया जा रहा है कि वोट बैंक के लिहाज से मजबूत मानी जाने वाली बसपा और उसके नेतृत्व को लेकर अखिलेश यादव का यह रुख आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और उससे पहले होने वाले पंचायत चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में मायावती के जन्मदिन पर आया यह सियासी संदेश प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा करता नजर आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ