आजमगढ़ : सदर तहसील के अमीन का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

अमीन सुरेश उपाध्याय का शव सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली में मिला, शुक्रवार से थे लापता।
आजमगढ़। तहसील सदर में अमीन के पद पर कार्यरत रहे सुरेश उपाध्याय (58 वर्ष), जो बीते शुक्रवार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे, उनका शव मंगलवार शाम सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसपा कार्यालय के पास नरौली में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मौके पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार, सीओ सिटी शुभम तोड़ी और सिधारी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरेश उपाध्याय 17 जनवरी 2026 को वसूली कार्य के लिए चौक और सिधारी क्षेत्र की ओर निकले थे, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका था। शव मिलने के बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल घटना से परिजनों में शोक का माहौल है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ