नागपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। पहला मुकाबला शाम सात बजे नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज के जरिए अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूती देना चाहेगी।
सूर्यकुमार यादव के 2024 में कप्तानी संभालने के बाद भारतीय टीम का टी20 में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है और जीत प्रतिशत 72 से अधिक है। वहीं, भारत की नजर न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज में मिली हार का हिसाब चुकता करने पर भी होगी। टी20 सीरीज में टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी, क्योंकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर की वापसी हो रही है, जिन्हें वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। हालांकि, भारतीय टीम कीवी टीम को हल्के में नहीं लेगी, जिसने हाल ही में भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा है।
0 टिप्पणियाँ