घोसी से पूर्व सांसद अतुल राय का बयान बना सियासी चर्चा, विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल।

अतुल राय क्षेत्र के सबसे चर्चित और संघर्षशील नेताओं में गिने जाते हैं।
मऊ। घोसी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके पूर्व बसपा सांसद अतुल राय का बयान इन दिनों क्षेत्रीय राजनीति में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। अतुल राय क्षेत्र के सबसे चर्चित और संघर्षशील नेताओं में गिने जाते हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीटों को लेकर उन्होंने हाल ही में कहा कि “किस्मत के धनी हैं वे लोग, मैं यहां पर नहीं था पांच साल, नहीं तो नतीजा कुछ और ही होता।” उनके इस बयान को सीधे तौर पर सियासी संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव या किसी उपचुनाव में अतुल राय को टिकट मिलता है, तो मुकाबला कांटे का होगा और चुनावी नतीजे पूरी तरह बदल सकते हैं। उनके समर्थकों का भी दावा है कि अतुल राय की सक्रियता से समीकरण बदलेंगे। इस बयान के बाद घोसी क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सभी दलों की नजरें अब आने वाले चुनावी घटनाक्रम पर टिकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ