आजमगढ़ : महर्षि दत्तात्रेय स्कूल, गौसपुर की CBSE संबद्धता हेतु भौतिक सत्यापन सफल।

सीबीएसई टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में विद्यालय को 99.9 प्रतिशत मानकों पर खरा पाया गया, जिससे संबद्धता की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई।
संवाददाता – अबुल कैश निज़ामबाद
गौसपुर, निजामाबाद। महर्षि दत्तात्रेय स्कूल, गौसपुर, निजामाबाद की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्धता के लिए भौतिक सत्यापन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। यह सत्यापन बुधवार को CBSE द्वारा नामित सदस्यों रोहित कुमार सिंह एवं जगत नारायण उपाध्याय द्वारा सुबह 11 बजे से देर शाम तक किया गया। सत्यापन के दौरान विद्यालय को इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रयोगशालाओं, लाइब्रेरी, खेल सुविधाओं और सुरक्षा मानकों सहित CBSE के 99.9 प्रतिशत मानकों पर खरा पाया गया। CBSE एफिलिएशन बाय-लॉज़ 2021 के अनुसार यह प्रक्रिया संबद्धता का अंतिम चरण मानी जाती है। विद्यालय के प्रबंधक  अरुण कुमार मिश्रा “लालू” ने बताया कि कक्षा 1 से 12 तक की सभी आवश्यक सुविधाएं, आधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर व मैथ लैब सहित विकसित की गई हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया। सीबीएसई संबद्धता मिलने के बाद विद्यालय में 500 से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ