संवाददाता -अबुल कैश निजामबाद
आजमगढ़। थाना निजामाबाद क्षेत्र में ग्राम प्रधान को जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग की गंभीर घटना के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के अनुमोदन के बाद दर्ज इस मामले में गैंग का सरगना सुशील यादव उर्फ बिट्टू बताया गया है, जबकि अन्य आरोपी दुबई यादव, पप्पू यादव, प्रियांशु यादव, अजीत यादव उर्फ मोनू और प्रवीण यादव हैं। इसी क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त प्रियांशु यादव (20 वर्ष) निवासी चुनहटा को शेरपुर तिराहे से सुबह करीब 7:45 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी निजामाबाद थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव और कांस्टेबल अजय कुमार जायसवाल शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ