आजमगढ़ : डायल-112 पर झूठी चोरी की सूचना देने वाला गिरफ्तार, घर से ही बरामद हुए गहने व नकदी!

आजमगढ़। थाना मेंहनगर क्षेत्र में डायल-112 पर चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने जानबूझकर अपने ही घर के आभूषण व नकदी छिपाकर चोरी की फर्जी सूचना दी थी।
पुलिस के अनुसार 16 जनवरी 2026 को डायल-112 पर चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना संदिग्ध पाई गई। गहन पूछताछ और तलाशी में घर के परिसर से ही छिपाए गए आभूषण और नकदी बरामद हो गए। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
17 जनवरी 2026 को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त: अरुण कुमार पाण्डेय पुत्र शेषनाथ पाण्डेय, निवासी पटना अहिआई, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़। पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 18/26, धारा 217/212/221/323/351(3) बीएनएस, थाना मेंहनगर। बरामदगी: ₹7,500 नकद, 2 मंगलसूत्र, कान के झाले व बालियां, 2 अंगूठियां, 2 जोड़ी पायल, पैर की अंगुली के मीना, 2 चैन तथा मोती लगी अंगूठी सहित अन्य आभूषण। गिरफ्तारी करने वाली टीम: म0उ0नि0 रानी साहू, हे0का0 भैयालाल यादव, का0 ग्रीजेश यादव (थाना मेंहनगर)। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपात सेवाओं का दुरुपयोग न करें, झूठी सूचना देना दंडनीय अपराध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ