UGC के नए नियमों को समाजवादी पार्टी का समर्थन, न्याय सुनिश्चित होने का दावा।

फखरुल हसन चांद ने यह भी कहा कि शिक्षा को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि नीतियां सभी वर्गों के हित में हों और यूजीसी के नए नियम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू किए गए नए नियमों का समर्थन किया है। पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि ये नियम शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल हैं।
उन्होंने कहा कि नए नियमों से छात्रों और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा होगी और उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। समाजवादी पार्टी का मानना है कि इन नियमों के लागू होने से किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में न्याय और समान अवसर सुनिश्चित होंगे। फखरुल हसन चांद ने यह भी कहा कि शिक्षा को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि नीतियां सभी वर्गों के हित में हों और यूजीसी के नए नियम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ