ब्लॉक प्रमुख ने कहा, “हम स्वयं को जनता का सेवक मानते हैं और जनता की सेवा करने में हमें बेहद खुशी होती है।”
संवाददाता – धीरज वर्मा, चौक आजमगढ़
आजमगढ़। रानी की सराय ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा आने वाले समय में क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि हर पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। बैठक में खंड विकास अधिकारी आर.के. सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्र पंचायत के सभी प्रधान, वीटीसी सदस्य, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्वास्थ्य अधिकारी और बाल विकास अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने की, जबकि संचालन नवीन चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ