आजमगढ़ : मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ।

अवसाद, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, तनाव और घबराहट जैसी समस्याएं भी मानसिक रोगों के लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना घातक हो सकता है।
संवाददाता -धीरज वर्मा चौक आजमगढ़ 
आजमगढ़। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी, आजमगढ़ में 27 जनवरी 2026 को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश शर्मा, सदस्य जिला कार्यकारी समिति भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि बाबू रामचंद्र चौहान, नववर्तमान मंडल अध्यक्ष पल्हनी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए जागरूकता पर बल दिया।
शिविर में अधीक्षक डॉ. शकील अहमद की अध्यक्षता में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मानसिक रोगों से संबंधित निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. हर्ष सिंह, डॉ. मुकेश विश्वकर्मा, डॉ. शारीक वजूद शाह और मनोचिकित्सक डॉ. सुमित कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया।
चिकित्सकों ने बताया कि अवसाद, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, तनाव और घबराहट जैसी समस्याएं भी मानसिक रोगों के लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मानसिक बीमारी को छिपाने के बजाय समय रहते उपचार कराएं, क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क परामर्श एवं जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सौरव कुमार, नेहा यादव सहित समस्त स्वास्थ्य इकाई प्रबंधन एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ