थाना मुंडाली क्षेत्र से परचून की दुकान से लौटते समय वारदात।
ब्यूरो प्रमुख - योगेश कुमार/मेरठ। थाना मुंडाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता मुंडाली गांव की निवासी है, जो परचून की दुकान से चीनी और चाय लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान कार सवार लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन गाड़ी में बिठा लिया और फरार हो गए।
गवाहों से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी
पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, अपहरण में लोहियानगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक लोहियानगर निवासी एक व्यक्ति और एक अज्ञात महिला शामिल हैं। घटना के समय गांव के कुछ लोगों ने पूरा घटनाक्रम देखा और आरोपियों से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले।
पीड़ित पिता ने बेटी की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है और किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस से तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना मुंडाली के थाना अध्यक्ष राम गोपाल को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0 टिप्पणियाँ