आजमगढ़ : प्रयास द्वारा स्कूल बैग व स्टेशनरी सामग्री का किया गया वितरण।

प्राथमिक पाठशाला बिलारी के 57 बच्चों को मिला शैक्षिक सहयोग।
आजमगढ़। प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से अहिरौला ब्लॉक स्थित प्राथमिक पाठशाला बिलारी के बच्चों में शनिवार को स्कूल बैग सहित स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
शिक्षा के प्रति प्रेरणा जगाने का प्रयास :-
प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला के 57 बच्चों को शिक्षण सामग्री, स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल आदि वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश जाए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कला भूषण चौबे ने प्रयास सामाजिक संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया। इस अवसर पर दिनेश कुमार मौर्य, लालपरी सिंह सहित प्रयास संगठन से ओम नारायण श्रीवास्तव, राजीव कुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ