बसपा सरकार की वापसी का दावा: ‘फिर आएंगे बेखौफ होकर जीने के दिन’ — वायरल वीडियो से सियासी हलचल तेज।

सम्मेलन में बोले बसपा प्रदेश अध्यक्ष, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सीधा हमला।
लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विश्वनाथ पाल एक सम्मेलन को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे कहते हैं कि पहले प्रदेश में इतनी गुंडागर्दी फैली थी कि लोग चौराहों पर खड़े होने से भी डरते थे, लेकिन जैसे ही बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी, हालात बदल गए और लोग बेधड़क घर से निकलने लगे।
‘बहन मायावती के कार्यकाल में गुंडे जेल में थे, वही दौर लौटेगा’
अपने संबोधन में विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश के गुंडों को जेल भेज दिया था, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ। उन्होंने दावा किया कि वही दिन फिर से लौटने वाले हैं और कार्यकर्ताओं व समर्थकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो को लेकर बहुजन समाज पार्टी समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं विरोधी दल इसे चुनावी बयानबाजी बता रहे हैं। मामला उत्तर प्रदेश की राजनीति में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस का विषय बन गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ