प्रेम कुमार यादव बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन।
पटना : जनशक्ति जनता दल की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कमेटी द्वारा प्रेम कुमार यादव को बिहार प्रदेश संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को संगठन ने दी बधाई
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार यादव को संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर खुशी जताते हुए इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि प्रेम कुमार यादव पूरी लगन और मेहनत से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा जनशक्ति जनता दल के बिहार प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
0 टिप्पणियाँ