अभिषेक–पंड्या की आतिशी पारियों से भारत का रिकॉर्ड स्कोर।
नई दिल्ली। आईसीसी ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या की विस्फोटक पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर, प्रोटियाज की सेमीफाइनल टिकट पक्की 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन मध्य ओवरों में नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। ब्रायन बेनेट ने अर्धशतक जरूर जमाया, मगर उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। इस हार के साथ जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जबकि ग्रुप-1 में पहले ही 4 अंक हासिल कर चुकी South Africa की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो गया। भारतीय टीम के लिए यह जीत बेहद अहम रही, जिससे सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार हैं। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला ग्रुप-1 का निर्णायक मैच साबित होगा।
0 टिप्पणियाँ