आजमगढ़ के स्प्रिंग फील्ड्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाया नवाचार का हुनर।

➤ चंद्रयान से डीएनए तक, छात्रों के मॉडलों ने बटोरी सराहना।
➤ अभिभावकों और अतिथियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, शिक्षकों का रहा मार्गदर्शन।
आजमगढ़। नगर के मातबरगंज स्थित स्प्रिंग फील्ड्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की प्रिंसिपल प्रियंका सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्नेहा मैम, किरण मैम, कीर्ति मैम, नीलू मैम सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। चंद्रयान पर अपेच्छा और सिद्धी, पेंडुलम पर रिद्धी, प्लांट सेल पर फलक, डीएनए स्ट्रक्चर पर शुभम, सोलर पैनल पर आलिया, ज्वालामुखी पर आयुष एवं शौकीन, हार्ट सर्कुलेशन पर काव्या, किडनी सर्कुलेशन पर शिवम एवं दिव्यांशु, मैप व कैपिटल पर वासु, ग्लोबल वार्मिंग पर छवि, विंड मिल पर दिवांशी, सोलर सिस्टम पर विख्यात तथा अर्थ मैप पर गीतांश ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक समझ और प्रस्तुति कौशल की जमकर सराहना की। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ