रक्तदान शिविर में 60 लोगों ने किया महादान, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसहभागिता के साथ आयोजन संपन्न।
संवाददाता -अबुल कैश
आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत सिकरौर सहबरी बाजार में प्राइमरी स्कूल के पास स्थित बाग में देव श्री सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हरिश्चंद यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात पूर्व ब्लॉक प्रमुख मार्टिनगंज मोनू सिंह ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कराई।
कार्यक्रम के दौरान एस जी एम कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार को मजबूत करते हुए एक महादान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को समिति के डायरेक्टर राजकुमार सिंह द्वारा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए डायरेक्टर राजकुमार सिंह ने कहा कि देव श्री सेवा समिति का उद्देश्य समाज सेवा है और ऐसे कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।
कार्यक्रम में दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर, विवेक विश्वकर्मा उर्फ पुतरु, सोनू यादव, महेंद्र यादव, ओम गुप्ता, प्रमोद कुमार गौतम, सर्वेश कुमार जायसवाल, शिव ओम यादव, डॉक्टर वी.के. अधिकारी, पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, समाजसेवी और अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिला।
0 टिप्पणियाँ