मोबाइल ने उजाड़ दी दुनिया, पति ने नहीं की मांग पूरी तो पत्नी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, अनाथ हो गया मासूम।

 ब्यूरो प्रमुख -योगेश कुमार 
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। आज के डिजिटल युग में एक मोबाइल फोन किसी की जिंदगी छीन सकता है, इसका सबसे दर्दनाक उदाहरण मीरापुर के ग्राम खेड़ी सराय में देखने को मिला। एक छोटे से मोबाइल की जिद ने न केवल एक सुहागन का सिंदूर पोंछ दिया, बल्कि एक दो साल के मासूम बच्चे के सिर से ममता का साया भी हमेशा के लिए छीन लिया। जिस मोबाइल से लोग अपनों को जोड़ते हैं, उसी की मांग पूरी न होने पर एक पत्नी ने मौत का रास्ता चुनकर हंसता-खेलता संसार उजाड़ दिया।ग्राम खेड़ी सराय निवासी आशीष करीब डेढ़ माह पहले अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए ओडिशा गया था। वह वहां कपड़ों की फेरी लगाकर खून-पसीना एक कर रहा था ताकि गांव में बैठी पत्नी राधिका और बेटे वंश को खुश रख सके। गुरुवार शाम राधिका ने फोन पर 10 हजार रुपये के नए मोबाइल की मांग की। आशीष ने अपनी मजबूरी बताते हुए तत्काल दो हजार रुपये भेज दिए और कुछ दिन का समय मांगा। उसे क्या पता था कि ओडिशा की सड़कों पर उसकी मेहनत और यह छोटा सा आश्वासन राधिका को इतना नागवार गुजरेगा कि वह इतना खौफनाक कदम उठा लेगीशुक्रवार दोपहर जब घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था, राधिका ने अपनी जान देने का फैसला किया। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह है कि उस समय उसका दो साल का मासूम बेटा 'वंश' पास ही खेल रहा था। अपनी मां को फंदे पर लटकते देख वह मासूम घंटों रोता रहा, चीखता रहा, लेकिन उसकी मां अब उसकी पुकार सुनने के लिए इस दुनिया में नहीं थी। पड़ोस की महिला जब बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घर में दाखिल हुई, तो वहां का मंजर देखकर उसकी चीख निकल गई।

कानूनी कार्रवाई और गांव में मातम

सूचना मिलते ही सीओ जानसठ रूपाली राव और इंस्पेक्टर राजीव शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने जब परिजनों और ग्रामीणों से बात की, तो हर किसी की आंख नम थी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिकजांच में मामला मोबाइल की मांग को लेकर उपजे विवाद का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल, खेड़ी सराय गांव में मातम पसरा है और हर कोई उस मासूम बच्चे को देखकर सिसक रहा है, जो अब अपनी मां की गोद के लिए तरस गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ