चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं की प्रतिभा से अतिथि प्रभावित।

संवाददाता - धीरज वर्मा 
आजमगढ़। शुक्रवार को चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल हरबंशपुर में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विज्ञान एवं कला से जुड़े विभिन्न मॉडलों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आस्था जायसवाल, सीओ सदर आजमगढ़ रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर विनय कुमार सिंह (CMS आजमगढ़), अशोक वर्मा (एडिटर इन चीफ), अरविंद चित्रांश, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, करुणापति मिश्रा (प्रधानाचार्य चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल आजमगढ़), सतीश कुमार त्रिपाठी (प्रधानाचार्य चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल आजमगढ़), विद्यालय प्रबंधक कृष्ण मोहन त्रिपाठी तथा मार्गदर्शक एस.पी. शुक्ला उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी के दौरान अतिथियों ने छात्राओं से उनके मॉडलों से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए, जिन्हें सुनकर उपस्थित सभी लोग काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा, जिसमें विद्यालय को सराहनीय सफलता मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ