अम्बेडकर नगर : KPS स्कूल पदुमपुर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न।

संस्कृत वंदना व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम।
अंबेडकर नगर। पदुमपुर स्थित KPS स्कूल पदुमपुर में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर हो गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
वूमेन इम्प्रूवमेंट व सामाजिक संदेशों ने किया प्रभावित
मुख्य अतिथि दयानंद शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ कोयलसा) रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अर्जुन, श्याम सुंदर दुबे, योगेंद्र तिवारी एवं यमुना प्रसाद चतुर्वेदी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर “वूमेन इम्प्रूवमेंट” विषय पर विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया। वहीं सेव वाटर एवं शिक्षा का महत्व विषय पर प्रस्तुत नाटकों ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
विद्यालय प्रबंधक अरविंद तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। प्रिंसिपल राम लौटन दुबे ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि संचालक राम मूरत शुक्ला ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रथा मिश्रा, गिरधर गोपाल तिवारी, वीरेंद्र शुक्ला, दीपक निषाद, पूजा विश्वकर्मा, रिचा मिश्रा, अनामिका पाण्डेय, अर्चना शिखा एवं शिवालिका का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ