भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संयुक्त बैठक संपन्न, पत्रकार हित में दो अहम योजनाओं पर लगी मुहर।

‘पत्रकार सेल्फ केयर’ और ‘नेवता स्कीम’ को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति।
संवाददाता - रमेश यादव 
आजमगढ़/अम्बेडकर नगर। रविवार को सुविख्यात संत बाबा गोविन्द साहब की पावन तपोस्थली पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर इकाइयों की संयुक्त बैठक एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पत्रकारों के हित, सुरक्षा और सामाजिक दायित्वों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ, जिसमें कई दूरगामी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गोष्ठी की संयुक्त अध्यक्षता दुर्गा राय (जिलाध्यक्ष, आजमगढ़) एवं संतोष कुमार पाण्डेय (जिलाध्यक्ष, अम्बेडकर नगर) ने की। दोनों जनपदों से बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष मजबूती प्रदान की। पत्रकारों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक पहल बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गा राय ने पत्रकारों के हित में दो विशेष योजनाओं का प्रस्ताव रखा—
पत्रकार सेल्फ केयर स्कीम, जिसके तहत आपातकालीन परिस्थितियों में पत्रकारों को आर्थिक व सामाजिक सहयोग दिया जाएगा, तथा नेवता स्कीम, जिसके अंतर्गत संगठन के किसी भी सदस्य की पुत्री के विवाह अवसर पर संघ द्वारा सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इन दोनों प्रस्तावों को उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सर्वसम्मति से पारित किया और इसे पत्रकार हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
वरिष्ठों का मार्गदर्शन, नए सदस्यों का सम्मानपूर्वक स्वागत।
पत्रकार एकता और नैतिकता पर दिया गया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक रामचंद्र राय ने पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सशक्तिकरण संगठनात्मक एकता और आपसी सहयोग से ही संभव है। इसी दौरान संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर कई वरिष्ठ पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की। अम्बेडकर नगर से उग्र प्रताप सिंह और गोविन्द नारायण तिवारी तथा आजमगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार अक्षयवर भाई पटेल और अंजनी कुमार उपाध्याय ने सदस्यता फॉर्म भरकर निर्धारित शुल्क जमा किया। प्रदेश संरक्षक रामचंद्र राय ने सभी नवसदस्यों को बैज और माला पहनाकर सम्मानित किया। गरिमामयी उपस्थिति और सामूहिक संकल्प संयुक्त गोष्ठी में आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष कृष्ण मणि शुक्ल, रमेश यादव (द्वय), शिवप्रकाश शुक्ल, प्रदीप अंगूरिया, मन्तराज यादव, जिला महामंत्री सुरेश यादव, राजेश गुप्ता, अजय कुमार शाक्य, नीरज शर्मा, सुरेश कुमार गौतम और मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। वहीं अम्बेडकर नगर इकाई से रामबूझ दूबे, रीना गुप्ता, जिला महामंत्री रमाकांत दूबे सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की। बैठक के अंत में सभी ने पत्रकार एकता, नैतिक पत्रकारिता और संगठन को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया। संयुक्त गोष्ठी के पश्चात बूढ़नपुर तहसील अध्यक्ष रामभवन विश्वकर्मा द्वारा आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सभी सदस्य स्वस्थान प्रस्थान किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ