तहसील सिकंदरा राऊ की परीक्षा केंद्र पर भावुक कर देने वाला दृश्य।
सहारनपुर। 18 फरवरी 2026 से उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई। इसी क्रम में सिकंदरा राऊ तहसील के आर्य कन्या इंटर कॉलेज परिसर में बने परीक्षा केंद्र पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यहां एक पिता अपनी दिव्यांग बेटी को पीठ पर बैठाकर परीक्षा दिलाने पहुंचे, तो मानवता, संघर्ष और प्रेम की मिसाल खुद-ब-खुद लिख गई।
परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के दौरान पिता ने बेटी को न सिर्फ शारीरिक सहारा दिया, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ उसका मनोबल भी बढ़ाया। बेटी की आंखों में परीक्षा देने का जज्बा साफ झलक रहा था, वहीं पिता का साहस और समर्पण वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया।
परिवार का संबल बना सफलता की ताकत
बताया जा रहा है कि बेटी की पढ़ाई में पूरा परिवार कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। शारीरिक चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी का आत्मविश्वास यह संदेश देता है कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती। बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन सिकंदरा राऊ के इस परीक्षा केंद्र पर सामने आई यह पिता–बेटी की कहानी न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि समाज को यह भी सिखाती है कि जब परिवार साथ हो, तो हर मुश्किल आसान बन जाती है।
0 टिप्पणियाँ