आजमगढ़ : लालगंज बाईपास पर दर्दनाक हादसा, 18 वर्षीय युवक की मौत।

बाइक और डीजे वैन की आमने-सामने टक्कर से मचा हड़कंप।
आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी–आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर लालगंज बाईपास तिराहे (नहर के पास) शुक्रवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार डीजे वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, दूसरा युवक जिला अस्पताल रेफर
हादसे में नरायनपुर नेवादा गांव निवासी विपिन कुमार (18) और चन्द्रभानपुर छावनी निवासी रोहित कुमार (18) घायल हो गए। दोनों लालगंज से देवगांव की ओर बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मचा कोहराम
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और डीजे वैन चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ