आजमगढ़ : काशीराम आवास रैदौपुर में विद्युत बिल राहत योजना का विशेष शिविर आयोजित।

उपभोक्ता मात्र 500 रुपये की न्यूनतम किस्त जमा कर अपने बकाया बिल का निस्तारण शुरू कर सकते हैं।
संवाददाता - धीरज वर्मा चौक आजमगढ़ 
आजमगढ़। काशीराम आवास, रैदौपुर में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिल राहत योजना के तहत विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बकाया विद्युत बिलों के निस्तारण को आसान बनाना और उपभोक्ताओं को सरकार की ओटीएस योजना से जोड़ना रहा। शिविर में उपखंड अधिकारी सिधारी प्रथम मनोज श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ओटीएस योजना में सरचार्ज पर 50% से अधिक की छूट-
उपखंड अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 50 प्रतिशत से अधिक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही बकाया मूल धनराशि में भी 20 से 25 प्रतिशत तक की राहत प्रदान की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी आर्थिक राहत मिल सके।
500 रुपये की किस्त से शुरू होगा बकाया बिल का निस्तारण-
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता मात्र 500 रुपये की न्यूनतम किस्त जमा कर अपने बकाया बिल का निस्तारण शुरू कर सकते हैं। हालांकि, योजना का लाभ लेने के लिए वर्तमान माह का विद्युत बिल नियमित रूप से जमा करना अनिवार्य होगा। शिविर के दौरान कई उपभोक्ताओं ने योजना की जानकारी प्राप्त कर पंजीकरण कराया और विभागीय पहल की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ