गांव–बाजार के बीच वीर शिरोमणि की प्रतिमा पर जमी धूल ने उठाए सवाल।
तेलंगाना : हैदराबाद जनपद अंतर्गत नर्सिंग थाना क्षेत्र के काजीपेट, खानापुर बाजार तिराहे पर स्थापित भारत के वीर योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा इन दिनों गंभीर उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। गांव और बाजार के बीच लोगों की लगातार आवाजाही के बावजूद प्रतिमा पर मोटी धूल की परत जमी हुई है, जो साफ तौर पर बताती है कि लंबे समय से इसकी साफ-सफाई नहीं हुई।
महाराणा प्रताप वह योद्धा थे जिन्होंने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता को सिरे से ठुकराते हुए अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता को सर्वोपरि रखा। लेकिन विडंबना यह है कि जिस राष्ट्रनायक ने अपार बलिदान दिया, उनकी प्रतिमा की देखभाल के प्रति जिम्मेदारों का रवैया बेहद उदासीन दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिमा के आसपास कई बार गंदगी और धूल की शिकायतें उठाई गईं, लेकिन न तो किसी सामाजिक संगठन ने पहल की और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर ध्यान देने पहुंचा।
गांव और बाजार के लोगों का कहना है कि प्रतिमा महापुरुषों की स्मृति और प्रेरणा का प्रतीक होती है, और उनका सम्मान बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। यदि ऐसी ही उपेक्षा जारी रही, तो नई पीढ़ी को उनके बलिदान और शौर्य का सही महत्व कैसे समझ आएगा?
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल प्रतिमा की साफ-सफाई, नियमित रखरखाव और आसपास सौंदर्यीकरण की मांग की है, ताकि महान योद्धा महाराणा प्रताप की स्मृति को सम्मानजनक रूप से सुरक्षित रखा जा सके।https://www.facebook.com/share/p/1BSGSCJAiD/
#तेलंगाना #हैदराबाद #प्रदेश #दक्षिण_भारत
0 टिप्पणियाँ