पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रोका गया विधानसभा घेराव का जत्था, जिला अध्यक्ष हिरासत में।
मुबारकपुर में पूर्व प्रदेश सचिव को किया गया हाउस अरेस्ट, कांग्रेस ने जताया विरोध।
आजमगढ़। 17 फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं मुबारकपुर क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राम अवध यादव को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर रखा।
गिरफ्तारी के बाद जिला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव में शामिल होना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज से भयभीत होकर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।
पुलिस की कार्रवाई में राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, अजीत राय, अंसार अहमद, शीला भारती, सीमा भारती, हरिओम उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, शिव मंगल सिंह, संतोष सिंह, रमेश राजभर, प्रदीप यादव, श्यामदेव यादव, राफे सोहराब, प्रेमा चौहान, प्रभुनाथ सिंह, अरविंद जैसवार, गोपाल कृष्ण राय, मंतराज यादव, रमानंद सागर, राकेश गुप्ता, ओम प्रकाश सरोज, बृजेश पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही है।
0 टिप्पणियाँ